• Breaking News

    UP Board Result 2022: खत्म होगा इंतजार, आज आ सकती है यूपी बोर्ड परिणाम की तारीख, यहां पढ़ें



    UP Board Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की गई यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के परिणाम को लेकर छात्रों का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। छात्र सोशल मीडिया पर अपने परिणाम को जारी करने के लिए ट्वीट कर रहे हैं। बता दें कि दसवीं और बारहवीं कक्षा के करीब 47 लाख से अधिक छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। 51 लाख से अधिक छात्रों ने इस साल बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीयन कराया था।  

      Subscribe करे हमारे YouTube Channel को



      UP Board Result 2022: कब जारी होंगे परिणाम?

      उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अब तक परिणाम जारी करने की तारीख से जुड़ा कोई भी नया अपडेट नहीं दिया है। हालांकि, राज्य की शिक्षा मंत्री ने बताया था कि बोर्ड परीक्षा के परिणाम 15 जून, 2022 के बाद कभी भी जारी किए जा सकते हैं। बोर्ड के अधिकारियों ने भी बताया था कि परिणाम को तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। जैसे यह कार्य पूरा होगा परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। छात्र किसी भी जानकारी या नए अपडेट के लिए यूपीएमएसपी और अमर उजाला की वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। 

      UP Board Result 2022: क्या आज आएगी परिणाम की तारीख?
      बता दें कि यूपी बोर्ड की ओर से अब तक ऐसा कोई भी अपडेट नहीं आया है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि परिणाम की तारीख आज शाम तक घोषित हो सकती है। तारीख की घोषणा के एक या दो दिनों के भीतर ही यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षा के परिणाम एक साथ एक ही समय पर जारी किए जाएंगे। 

        UP Board Result Live: इन वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट
        • upmsp.edu.in
        • upresults.nic.in
        • results.upmsp.edu.in
        • results.amarujala.com
         

          UP Board Result 2022 : कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?
          • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
          • यहां होम पेज पर आपको 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
          • इस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण जैसे जन्मतिथि और रोल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
          • इसके बाद आपका रिजल्ट सामने की स्क्रीन खुल जाएगा।
          • अब इसके बाद आप अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट भी ले सकते हैं।

          No comments

          Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

          विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
          ----------------------------------
          हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
          सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
          ------------------------------
          Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

          www.jaunpurupdate.com
          डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
          मो. 8299305423 , 9451220345

          जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

          Post Top Ad

          Post Bottom Ad