15 साल की नाबालिग का झाड़ियों में मिला कंकाल, इलाके में फैली सनसनी
राशन लेने के लिए 16 दिन पहले घर से निकली 15 साल की नाबालिग लड़की का कंकाल गुरूवार को तालाब किनारे झाड़ियों में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर कंकाल को उठाने लगे तब स्वजन आरोपितों की गिरफ्तारी और फारेंसिक टीम से जांच की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
बाद में जब डाग स्कवायड और पᆬारेंसिंक टीम पहुंची तब वे शांत हुए। मामला शिवरीनारायण थाना के नगर पंचायत खरौद का है। जानकारी के अनुसार तिवारी पारा खरौद निवासी मान सिंह सारथी की 15 साल की बेटी बेबी सारथी 29 जून की शाम अपने घर से राशन सामान लेने के लिए निकली थी। बेबी शासकीय कन्या शाला में 6वीं कक्षा की छात्रा थी। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी तो स्वजन उसे खोजने निकले लेकिन वह नहीं मिली। स्वजन ने रिश्तेदारी में भी पता किया फिर भी उसका कुछ पता नहीं चला। आखिरकार 30 जून को स्वजन ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने नाबालिग होने की वजह से 363 के तहत अपराध दर्ज किया और विवेचना शुरू की। मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। गुरूवार की सुबह एक व्यक्ति ने रिंगनी रोड में स्थित तालाब के पास से दुर्गंध आने पर उसके नजदीक जाकर देखा तो वहां कंकाल पड़ा हुआ था और उसमें लाल कलर का कप़ड़ा था। उसने इसकी जानकारी नगर के लोगों को दी । जिसके बाद मानसिंह सारथी और उसकी पत्नी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कंकाल के कप़ड़े को देखकर उसकी पहचान अपनी बेटी बेबी सारथी के रूप में की। सूचना पर शिवरीनारायण थाना प्रभारी रविंद्र अनंत टीम के साथ पहुंचे। मौके पर लोगों की भीड़ भी लग गई।
पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर रही थी। इस पर मोहल्लेवासी आक्रोशित हो गए और फोरेंसिक टीम से जांच व आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी हेडक्वाटर निकोलस खलखो और पामगढ़ तहसीलदार भी पहुंच गए। बिलासपुर से फोरेंसिक टीम और जांजगीर से डाग स्कवायड की टीम पहुंची और मौके का मुआयना किया। पᆬारेंसिक टीम ने कुछ साक्ष्य भी जुटाए। बहरहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि लड़की की मौत किस वजह से हुई है।फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा कि हत्या किस तरह हुई है। लड़की के हत्यारे को फांसी देने की मांग लड़की का कंकाल मिलने के बाद स्वजन सहित स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया है। लोगों ने स्वजन के साथ लड़की के हत्यारे को फांसी देने की मांग को लेकर शिवरीनारायण - सेमरा मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक हंगामा और नारेबाजी चलती रही। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक टीम ने उन्हें जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी समझाने के बाद स्वजन माने। फिर दो घंटे बाद जाम खुल सका।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।