साये की तरह निरहुआ के साथ रहने वाली Amrapali Dubey ने अब तक क्यों नहीं की शादी?
आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भोजपुरी इंडस्ट्री का वो चेहरा हैं, जिन्हें परिचय की कोई जरूरत नहीं है. अपने काम के दम पर आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं. यही वजह है कि अब उनके हुनर से सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि टेलीविजन और बॉलीवुड भी परिचित है. आम्रपाली खूबसूरत हैं, कामयाब हैं, लेकिन फिर भी अब तक शादी नहीं की है, सवाल है क्यों?
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
क्यों आम्रपाली ने अब तक नहीं की शादी?
भोजपुरी इंडस्ट्री में अब तक आम्रपाली ने बहुत से एक्टर्स के साथ फिल्में और म्यूजिक वीडियो किये हैं. पर अपने करियर में अधिकतर फिल्में और गाने उन्होंने निरहुआ संग की है. कहा जाता है कि साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं. अब ये दोस्ती है या कुछ और... इस बारे में सिर्फ वही बता सकती हैं.
पर आम्रपाली के शादी ना करने की वजह निरहुआ ही बताये जाते हैं. बात पर्सनल लाइफ की हो या प्रोफेशनल आम्रपाली को हमेशा ही निरहुआ के साथ देखा जाता है. आजमगढ़ उपचुनाव के दौरान भी आम्रपाली हमेशा निरहुआ के साथ नजर आईं. ऑफ कैमरा दोनों की खास केमिस्ट्री इनके मजबूत रिश्ते की गवाह है. आम्रपाली दुबे एक इंटरव्यू के दौरान निरहुआ के लिये अपनी फीलिंग्स भी जाहिर कर चुकी हैं.
आम्रपाली दुबे ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि निरहुआ जैसा पार्टनर मिलना बड़े सौभाग्य की बात है. एक ओर जहां 2000 में निरहुआ ने मनसा देवी संग शादी करके अपनी शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत की. वहीं आम्रपाली 35 की उम्र में भी कुंवारी हैं. शादी करना और ना करना हर किसी की अपनी पर्सनल चॉइस है. पर जब बात आम्रपाली की होती है, तो सबसे पहले जहन में निरहुआ का नाम ही आता है. खैर, आम्रपाली दुबे के फैंस बस यही चाहते हैं कि वो शादी करें या ना करें, जैसे भी रहें बस खुश रहें, क्योंकि उनके चेहरे की हंसी ही उनके चाहने वालों की खुशी है.
%20(6).jpeg)

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।