शौक झूठे अमरत्त्व का: जितेन्द्र कुमार दुबे

अखबार में छपने को....
चित्र नहीं बनवाऊँगा
फोटो फ्रेम में मढ़ने को....
या फिर मढ़कर,
किसी खूंटी पर टँगने को.....
मोबाइल से सेल्फी भी नहीं लूँगा
सोशलमीडिया में वायरल होने को
वीडियो भी नहीं बनवाऊँगा
फेमस होने को.... क्योंकि....
मुझे भान हो गया है
इस बात का कि.....
झूठे अमरत्व का शौक
छुप नहीं पाता और
समाज छुपाने भी नहीं देता...
वास्तव में यह शौक
उस दिन बहुत कष्ट देता है
जब फोटो में या वीडियो में
साथ रहने वाला
साथ छोड़ जाता है और
अपनी यादें छोड़ जाता है
सदा के लिए.....
तमाम यादों को समेटे हुए
तस्वीर,फोटो और चलचित्र
मन-मस्तिष्क और हृदय
दोनों को देते हैं आघात.....
तैयार होता है एक शून्य....और...
न भर सकने वाला घाव....
चित्रहार औऱ जीवन के सब रंग
बेरंग से दिखते हैं....
सच....झूठे अमरत्त्व का....
सामने होता है ...और....
जगत नियन्ता का निर्णय
स्वीकार ही करना पड़ता है.....
मित्रो....मैं बचना चाहता हूँ
ऐसे झूठे अमरत्त्व के शौक से....
और बहुत सरल सा
उपाय सोचा है कि....
भीड़-भरी बाजार में
अलग दिखने-दिखाने से,
अखबार में छपने-छपाने से
कहीं अच्छा होगा.....
उस फकीर की तरह मरना....
जो जिंदा था बस एक चादर में
मगर मरने के बाद.....
रोज चादर चढ़ाने आते हैं
लोग उसकी मज़ार पर....
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।