मोहब्बत में टूटी मजहब की दीवार! तस्वीरों में देखें सूरज संग मोमिन खातून की शादी
कहते हैं प्यार न काला-गोरा रंग देखता है और न ही जाति-धर्म. मोहब्बत तो मोहब्बत है, चाहे जमाना लाख कोशिश करे, अपनी मंजिल पा ही लेती है. इतिहास गवाह है कि प्यार ने कभी किसी बंदिश को नहीं माना है और यह भी सच ही है कि इश्क को परवान चढ़ने से खुद इंसान की बनाई जाति-धर्म की दीवारें भी नहीं रोक पातीं. ऐसे ही एक मोहब्बत का गवाह बना है
उत्तर प्रदेश का आजमगढ़ शहर, जहां दो साल से प्यार कर रहे एक प्रेमी जोड़े ने मजहब की दीवार को तोड़कर अपने प्यार को एक मुक्कमल अंजाम तक पहुंचाया और हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचा ली. लड़की का नाम मोमिन खातून है जो मुस्लिम समाज से आती है, जबकि लड़का सूरज हिंदी धर्म से आता है.
दरअसल, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में रहने वाले सूरज और मोमिन खातून दो साल से एक-दूसरे से प्यार करते हैं. 2 साल पहले आजमगढ़ के अतरौलिया क्षेत्र के खानपुर फतेह गांव में रहने वाले सूरज को हैदरपुर खास गांव की मोमिन खातून नाम की एक मुस्लिम लड़की से प्यार हो गया. दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं. दो साल में ये दोनों लगातार समय-समय पर मिलते रहे.
दोनों के प्यार में धर्म नाम की सबसे बड़ी बाधा थी. सूरज और मोमिन खातून दोनों अलग-अलग धर्म के थे, शुरू में तो परिवारवाले भी बाधा बने, मगर दोनों के अटल इरादे के सामने किसी की न चली और इस प्रेमी जोड़े को शादी के बंधन में बंधने से परिवारवाले भी नहीं रोक सके.
बताया जाता है कि प्रेमी के घर वालों को इस प्यार से कोई एतराज नहीं था, जबकि लड़की के घरवालों को धर्म के कारण ऐतराज था प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी और उसके परिजनों पर दबाव भी बनाया कि वे इस्लाम धर्म को अपना कर शादी कर लें, मगर लड़की इस बात को लेकर अडिग थी कि वह खुद हिंदू धर्म अपना कर प्रेमी सूरज से शादी करेगी.
इस शादी की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है. इस शादी की खास बात यह है कि सूरज और मोमिन खातून को जिंदगी की नई शुरुआत की बधाई देने के लिए दोनों परिवार के सदस्य मौजूद थे. दोनों परिवारों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे ये दोनों अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं.
हालांकि, इस प्रेमी जोड़े का विवाह करना अब धर्म के कुछ ठेकेदारों को चुभ गई है. इस शादी के बाद मुस्लिम मुस्लिम लड़की मोमिन और हिंदू युवक सूरज को एक विशेष समुदाय संगठन से खतरा बताया जा रहा है. मगर इस विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री गौरव सिंह ने इस प्रेमी जोड़े की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली है.
प्रेमी जोड़े को खतरे की बात सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से मिलकर नव दंपति को सुरक्षा दिलाने की बात की है. इस शादी में मोमिन लाल रंग की साड़ी पहने दिख रही थीं, जबकि सूरज भी कुछ इसी तरह का शर्ट पहने दिखते हैं.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।