बैरंग लौटी बारात, दूल्हन ने शादी से किया इंकार, कहा- दूल्हे का रंग है काला
उत्तर प्रदेश के इटावा में एक बारात को बैरंग बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा. बताया जा रहा है कि दुल्हन ने शादी से इसलिए इनकार कर दिया, क्योंकि दूल्हे का रंग काला था और उम्र में उससे दोगुना बड़ा था. दुल्हन का आरोप है कि शादी तय करने से पहले जिस लड़के की फोटो दिखाई थी दूल्हा वो नहीं था. जिसकी वजह से दुल्हन ने शादी तोड़ दी. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
यह घटना जनपद के थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला बाग की है. कृतिका (काल्पनिक नाम) के माता-पिता अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करना चाहते थे. इस सिलसिले में उन्होंने कृतिका के मामा से बात की. तो मामा ने थाना ऊसराहार के अंतर्गत जाफरपुरा के निवासी रवि कुमार के बारे में बताया. फिर परिवार के सभी लोग लड़के के घर उसे देखने गए. वहां पहुंचकर उन्हें एक लड़के का फोटो दिखाया गया. साथ ही यह भी कहा गया कि लड़का बाहर नौकरी करता है.
बात पक्की कर लो शादी के समय लड़के को देख लेना. लड़की वालों ने भरोसा कर हामी भर दी और घर आकर शादी के तैयारी में जुट गए. 6 जून 2022 की देर शाम को बारात बैंड बाजा के साथ आ गई. दूल्हे का तिलक हो रहा था. दुल्हन ने अपनी सहेलियों के साथ दूल्हे को जैसे ही कार्यक्रम के बीच में देखा तो उसके होश उड़ गए. उसने शादी से करने से मना कर दिया. दुल्हन की उम्र 16 साल और दूल्हा लगभग 35 वर्ष का था. जैसे ही दुल्हन की मां ने दूल्हा को देखा तो वो भी अपनी बेटी की बात से सहमत थी और उन्होंने बेटी का साथ देते हुए शादी से इनकार कर दिया.
इस बीच दुल्हन के सगे मामा ने हंगामा कर दिया और जबरन शादी के लिए दबाव बनाने लगे. लेकिन दुल्हन पक्ष के सभी लोग इस शादी के खिलाफ हो गए और बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई. दुल्हन बनी कृतिका का कहना था कि दूल्हा ज्यादा उम्र का था और उसका रंग भी काला था. जिस वजह से हमने शादी से मना कर दिया.
वहीं दूल्हन की मां का कहना है कि जब हम लड़के को देखने गए तो उसकी फोटो जो दिखाई थी उसमें लड़का बहुत हैंडसम था. लेकिन जब वह दरवाजे पर आया तो वह दूल्हा नहीं था. जिसकी हमने फोटो देखी थी. हम बेटी की शादी दोगुनी उम्र के लड़के के साथ नहीं कर सकते थे. हमने शादी के लिए काफी सामान जुटाया था. कर्ज लेकर दहेज का सामान खरीदा था.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।