• Breaking News

    जौनपुर का लाल बना खनन मंत्रालय में भू-वैज्ञानिक

    जौनपुर। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यू.पी.एस.सी.) 2021 के तहत संयुक्त जीईओ-वैज्ञानिक की हुई परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया जिसमें केमिस्ट/केमिकल के 7 युवा वैज्ञानिक उत्तीर्ण हुये हैं। इन 7 वैज्ञानिकों में एक जौनपुर के हैं जिनका नाम स्वतंत्र जायसवाल हैं। 
    .

    इस होनहार की खान मंत्रालय में वैज्ञानिक के पद पर चयन होने की जानकारी होने पर परिवार सहित पूरे क्षेत्र सहित जनपद में उनके परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गयी। इस बाबत पूछे जाने पर श्री जायसवाल ने बताया कि वह जनपद के बदलापुर तहसील क्षेत्र के तियरा गांव के निवासी हैं। उक्त गांव निवासी सुनील जायसवाल के इस पुत्र ने प्रारम्भिक व माध्यमिक शिक्षा गांव से ही की जिसके बाद बीएससी की पढ़ाई बीएचयू से करने के बाद एमएससी आईआईटी मुम्बई से किये हैं।

     वर्तमान में जनपद बलिया में प्रवक्ता के पद पर सेवा कर रहे हैं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा भू-वैज्ञानिक (खान मंत्रालय) पद पर चयनित होने वाले श्री जायसवाल ने बताया कि इस सफलता का सारा श्रेय उनके माता, पिता, मामा, मौसा जी को जाता है। उन्होंने बताया कि उनके साथ पायल गुप्ता, चेतना यादव, ओम कुमार मेहता, श्याम, आस्था सिन्हा व कल्याण सुन्दर नास्कर का भी चयन हुआ है। 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad