• Breaking News

    कटरीना कैफ का हमशक्ल मॉडल, धोखा खा गए फैन

     "हमारे बॉलीवुड स्टार्स के बहुत सारे हमशक्ल हैं, लेकिन ये सिर्फ सोशल मीडिया पर ही हिट हैं. फिल्म इंडस्ट्री में शायद ही कोई हो, जिसमें अपनी अलग जगह बनाई हो. हालांकि, सोशल मीडिया आज के समय का सबसे पावरफुल मीडियम माना जाता है.

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

     नेटिजन्स यहां रियल ब्यूटी या टैलेंट की सराहने में पीछे नहीं हटते. मॉडल अलीना राय (Alina Rai) को सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ की हमशक्ल कहा जाता है. ऑनलाइन इनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. सबसे पहले तो इन्हें टिकटॉक (अब इंडिया में बैन है) पर पहचान मिली. अलीना राय के वीडियोज को खूब शेयर किया गया. उन्हें दूसरी कैटरीना कैफ बताया गया. क्योंकि टिकटॉक बैन हो चुका है तो अलीना राय ने अपनी पॉपुलैरिटी इंस्टाग्राम पर बढ़ानी शुरू की.


    यहां इनके 70 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं. सोशल मीडिया पर अलीना राय एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आती हैं. ग्लैमरस फोटोशूट्स कराती रहती हैं. अपनी कातिलाना अदाओं से यह फैन्स को अपना दीवाना बनाती नजर आती हैं.


    देखा जाए तो ग्लैमर में तो यह कटरीना कैफ को भी फेल कर रही हैं. फैन्स भी इनके इन्हें कटरीना कैफ की हमशक्ल के रूप में पहचानने लगे हैं. अलीना को अक्सर लोग कैटरीना कैफ जैसे लुक्स और सिमिलेरिटी के कारण सराहते हैं. उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हैं. अलीना राय भी मानती हैं कि वह सच में कटरीना कैफ की तरह ही दिखती हैं. इंसान और पर्सनैलिटी अलग है, लेकिन दिखती कैटरीना और अलीना एक जैसी ही हैं. बता दें कि अलीना राय जल्द ही फिल्म 'लखनऊ जंक्शन' में नजर आएंगी. इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल पूरी हो चुकी है और रिलीज भी होनी थी. हालांकि, लॉकडाउन के कारण इसकी रिलीज को टाल दिया गया."

    फिल्म में अलीना राय ने एक जर्नलिस्ट की भूमिका अदा की है. इसके अलावा हाल ही में अलीना राय मुंबई में एक इवेंट में स्पॉट हुईं. ब्लैक बॉडी फिटेड ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad