• Breaking News

    प्रेमी जोड़े की हुई अनोखी शादी, पढ़ें पूरी स्टोरी


    बिहार के जमुई में अजीबो-गरीब प्रेम कहानी देखने को मिली. जहां प्रेमी के बेवफा होने की खबर मिलते ही प्रेमिका उसके घर पहुंच गई और हंगामा करने लगी. प्रेमिका झारखंड के गिरीडीह जिले के भेलवाघाटी की रहने वाली है. प्रेमी जमुई जिला के सोनो थाना इलाके के ओरैया गांव का है. 

    दोनों सूरत की एक कंपनी में साथ काम करते थे. इस दौरान इश्क हो गया और दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे. किसी वजह से दोनों अपने- अपने घर रह रहे थे और फोन पर बात करते थे. इस दौरान प्रेमिका को पता चला कि उसके प्रेमी ने गुपचुप तरीके से कहीं दूसरी जगह शादी तय कर ली है. फिर क्या था वो अपने परिवार के साथ झारखंड से जमुई प्रेमी के घर पहुंच गई. प्रेमिका ने सबके सामने प्रेमी से कहा कि शादी करूंगी तो तुमसे करूंगी. तुम्हारी शादी मेरे अलावा किसी दूसरे से नहीं होगी. गांव में घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. 

    मौके पर भीड़ जमा हो गई. दोनों तरफ से आरोप प्रत्यारोप का दौर चलता रहा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. गांव वालों ने पुलिस के साथ मिलकर फैसला किया कि दोनों की शादी करा दी जाए. फिर रात के अंधेरे में टार्च की रोशनी में निरंजन दास ने ममता के मांग में सिंदूर भर दिया. 

    लेकिन फिर इस कहानी में नया ट्वीस्ट आया. प्रेमी निरंजन दास इस शादी से खुश नहीं है. उसका कहना है कि पुलिस के दबाव में यह शादी हुई है. वहीं प्रेमिका इन बातों से इंकार कर रही है.


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad