विद्यालय के बच्चों से शुरु कराया पौधरोपण अभियान
जौनपुर। शासन के मंशानुसार वृक्षारोपण महाभियान कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की उपस्थिति में बच्चों द्वारा प्राथमिक विद्यालय बथुआवर में पांच पौधा लगाकर अभियान की व्यापक शुरुआत की गई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष द्वय ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश 5 जुलाई से प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में अभियान चलाकर व्यापक रूप से वृक्षारोपण करना है। संगठन के माध्यम से इस अभियान को आगे बढ़ाने में हम लोग कोई कोर कसर नही छोड़ेंगे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संयुक्ता सिंह ने बच्चों को वृक्षारोपण के फायदे बताये और उसकी सुरक्षा और संरक्षा की जिम्मेदारी बच्चों को ही दी जिससे बच्चे काफी प्रसन्न हुए। ब्लाक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह संयुक्त मंत्री संतोष सिंह ब्लाक संरक्षक रवि मिश्र ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश यादव एसएमसी अध्यक्ष श्रीप्रकाश राय रीनू मौर्या आशा देवी शुभम पाल सुषमा यादव राजकुमारी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।