• Breaking News

    आखिर नहीं टूटी अफसरों की नींद, गंगा में बह गया सड़क का बड़ा हिस्सा, पुल भी खतरे में, देखिए तस्वीरें


    मेरठ और बिजनौर को जोड़ने वाले भीमकुंड घाट पर करोड़ों रुपये से बनाया गया गंगा का पुल इस समय खतरे में है। वहीं कटान के कारण पुल से लगा बिजनौर साइड की सड़क का हिस्सा गंगा में बह गया है। गंगा में सड़क का बड़ा हिस्सा बह जाने से अफसरों की नींद भी टूट गई है। अब शासन-प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मचा है। 
    पिछले तीन दिनों से अमर उजाला ने लगातार खबर प्रकाशित की लेकिन, कोई भी अधिकारी समय से नहीं पहुंच पाया।
    भीमकुंड गंगा पुल पर चांदपुर की ओर पिछले तीन दिनों से भीषण कटान चल रहा था, जिसकी खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की। लेकिन किसी भी अधिकारी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जिसका नतीजा यह रहा कि सड़क का बड़ा हिस्सा गंगा में बह गया है। अब पुल पूरी तरह बाधित हो गया है।

    इसके अलावा राज्य सेतु निगम का बोर्ड भी गंगा में गिर गया है। यह सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग और उप जिला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं भीमकुंड पुल का आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है।

    बता दें कि पुल से जोड़ने वाली करोड़ों रुपये से बनी सड़क का काफी हिस्सा गंगा में बह जाने से मौके पर देखने वालों की भीड़ लग गई है। वहीं अधिकारियों ने पुल और सड़क को बचाने की कवायद शुरू कर दी है।

    फिलहाल स्थिति जस की तस है। पुल के दोनों ओर बाहरी वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    खेतों में काम करने वाले सैकड़ों किसान मजदूर गंगा पार फंसे
    हस्तिनापुर क्षेत्र के सैकड़ों किसान और मजदूर रोजाना गंगा के पुल को पार कर काम करने जाते थे। लेकिन आज किसान और मजदूर फंस गए हैं। वहीं करीब 12 बजे जैसे ही सड़क का हिस्सा गंगा में गिरा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसके बाद सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और अधिकारियों को मामले की सूचना दी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है। 

    अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया मामला
    राज्य सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से करोड़ों रुपये की सड़क का हिस्सा गंगा में बह गया है।

    अगर समय रहते पुख्ता प्रबंध किए जाते तो सड़क का इतना बड़ा हिस्सा गंगा में न बहता। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad