जब थाना परिसर में पहुंचा सांप, पुलिसवालों के उड़े होश, उसके बाद...
दरभंगा जिले के जाले थाना परिसर के महिला पुलिस आवास में पांच फुट लंबा सांप दिखने के बाद हड़कंप मच गया. डर से सभी महिला पुलिसकर्मी कमरे को छोड़ बाहर आ गईं. महिलाओं का शोर सुनकर अन्य पुलिसकर्मी भी वहां पहुंचे. सांप को निकालने का प्रयास किया गया.
लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी सांप को बाहर नहीं निकाल पाया. फिर पुलिस ने सांप पकड़ने वाले शख्स इसराफिल को बुलाया. काफी मशक्कत के बाद सांप को ढूंढ निकाला और पकड़कर पास के जंगलों में छोड़ दिया. इसराफिल ने बताया कि पकड़ा गया सांप धामिन प्रजाति का था जो बेहद खतरनाक होता है.
इसके काटने के बाद अगर तुरंत इलाज ना मिले तो इंसान की मौत हो सकती है. वहीं, कटिहार के बारसोई के बिजुरिया गांव में एक घर से 40 सांपों का परिवार मिला. एक साथ इतनी संख्या में सांपों के मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया.
दरअसल, गांव की 5 साल की मासूम बच्ची को सांप ने काट लिया था, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी.
बेटी की मौत के बाद परिवार ने सांप को पकड़ने के लिए सपेरे को बुलाया गया. जब घर के अंदर सांपों को ढूंढना शुरू किया गया तो सपेरे की नजर सांपों के झुंड पर पड़ी, जिसे देखकर वो दंग रह गया. सपेरे ने बड़ी सावधानी के साथ सभी जहरीले सांपों को पकड़ा और बोरे में बंद किया.
बेटी की मौत के बाद परिवार ने सांप को पकड़ने के लिए सपेरे को बुलाया गया. जब घर के अंदर सांपों को ढूंढना शुरू किया गया तो सपेरे की नजर सांपों के झुंड पर पड़ी, जिसे देखकर वो दंग रह गया. सपेरे ने बड़ी सावधानी के साथ सभी जहरीले सांपों को पकड़ा और बोरे में बंद किया.
एक साथ इतने सांपों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए. इनमें ज्यादातर नाग के बच्चे थे, कुछ बड़े सांप थे. 40 सांपों का परिवार मिलने की सूचना वन विभाग को दी गई. मौके पर पहुंचकर सभी सांपों को उन्हें सौंप दिया गया. गांव में डर का माहौल बना हुआ है.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।