• Breaking News

    भाभी की करतूत से जिंदगी और मौत से लड़ रहा देवर, हालत नाजुक


    महिला ने अपने देवर के खाने में जहर मिला दिया। देवर को जहर मिला भोजन खिलाने के बाद महिला घर से फरार हो गई। इधर जहरीला भोजन करने के बाद युवक की स्थिति बिगड़ गई। घबराए स्वजन ने डायल 112 की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। युवक की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

    चकरभाठा क्षेत्र के बोड़सरा में रहने वाले युवक की दो महीने पहले बलौदाबाजार जिले में शादी हुई थी। इसके बाद से वह अपनी पत्नी के साथ गांव में रह रहा था। युवक की पत्नी का उसके देवर से आए दिन विवाद होता था। इससे महिला अपने देवर से नाराज रहती थी। महिला ने अपने देवर के खाने में जहर मिला दिया। इसके बाद देवर को जहरीला खाना परोस दिया। 

    इसे खाकर युवक की स्थिति गंभीर हो गई। इधर भाभी ने पहले भी वाहन खुला लिया था, जिसमें सवार होकर फरार हो गई। युवक की तबीयत बिगड़ते देख स्वजन ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी। सूचना पर डायल 112 में तैनात आरक्षक संजय विश्वास और चालक चंचल धुरी मौके पर पहुंचे। 

    उन्होंने गंभीर युवक को अस्पताल पहुंचाया। युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल घटना की शिकायत स्वजन ने थाने में नहीं की है। चकरभाठा थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि युवक की स्थिति में सुधार होने के बाद उसका बयान लिया जाएगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad