तांत्रिक ने की रेप की कोशिश, बुरी आत्मा का डर दिखाकर पहुंचा था झाड़-फूंक करने
बिहार के सीतामढ़ी में नाबालिग लड़की के सिर पर बुरी आत्मा का साया बताकर एक तांत्रिक ने दुष्कर्म का प्रयास किया. इस मामले में पीड़ित लड़की की मां की शिकायत पर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि वो अपनी बेटी के साथ घर में थी, ठीक उसी वक्त कथित बाबा आया. उसके बाद कहा कि तुम्हारी बेटी पर बुरी आत्मा का साया है, तुम बाहर जाओ.
उसके बाद वो उनकी बेटी को घर में बंद कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. जब नाबालिग ने इसका विरोध किया, तो उसे गाली देने लगा. यह घटना एक सप्ताह पहले हुई थी और उसके बाद पंचायत की तरफ से मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी.
लेकिन पीड़ित परिवार ने आखिरकार थाने में केस दर्ज कराया. जिसमें नानपुर के पोखरैरा गांव निवासी मुख्य आरोपी सनाउल रहमान उस्मानी उर्फ बाबा, अकीलउर रहमान उर्फ नोमानी और मोहम्मद जमाली समेत पांच लोगों को आरोपित किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।