• Breaking News

    गोवा में हैं सचिन तेंदुलकर की बेटी, सामने आई ये तस्वीर, खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस


    पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया सेंसेशन हैं. सारा लगातार अपने इंस्टाग्राम पर कई तरह की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं. अब सारा ने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी शेयर की हैं,
     वह गोवा पहुंची हैं और वहां से फैन्स को अपडेट दिया है. रविवार को सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर गोवा से वीडियो शेयर की, जिसमें वह ट्रैवल कर रही हैं. इसके अलावा उन्होंने अपने होटल रूम से कॉफी मग दिखाते हुए तस्वीर भी पोस्ट की. सारा तेंदुलकर कुछ वक्त पहले भी छुट्टियां मनाने के लिए गोवा पहुंची थीं. 

    आपको बता दें कि सारा तेंदुलकर लगातार कई शूट में हिस्सा ले रही हैं, उन्होंने कई विज्ञापन भी किए हैं. इंस्टाग्राम पर सारा तेंदुलकर ने अपने फोटोशूट के कई पोस्ट भी शेयर किए हैं. 24 साल की सारा तेंदुलकर कभी मुंबई और कभी लंदन में रहती हैं, वह लगातार इस बारे में जानकारी भी देती हैं. 

    हाल ही में उन्होंने अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर के साथ लंदन से तस्वीर शेयर की थी. सारा ने अर्जुन के साथ मिलकर मुन्ना भाई और सर्किट वाला मीम रिक्रिएट किया था.

    सारा तेंदुलकर के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान सारा तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के मैच देखने स्टेडियम पहुंचती थीं और लगातार ग्राउंड से अपडेट डालती थीं.


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad