एक्ट्रेस रवीना टंडन के साथ होती थी छेड़छाड़, पर्सनल लाइफ पर खुद कही बड़ी बात, फैंस हैरान
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. रवीना बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जो हमेशा ही निडर और बेबाक होकर अपनी कहती दिखती हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर उन्होंने जो कुछ लिखा, जिसे जानने के बाद उनके कई चाहने वालों को शॉक लग सकता है. जानते हैं कि आखिर एक्ट्रेस ने उनकी लाइफ को लेकर ऐसा कौन सा बड़ा खुलासा किया है.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
ट्विटर पर एक यूजर ने उनसे मुंबई के मिडिल क्लास के स्ट्रगल के बारे में पूछा. यूजर के इस सवाल पर रवीना टंडन को अपने दर्दभरे दिन याद आ गये. उस सवाल ने रवीना के दिल पर ऐसा असर किया कि उन्होंने वो बात कह डाली, जो शायद ही कभी किसी ने सोचा था. रवीना बताती हैं कि टीनेजर्स के दिनों में वो लोकल ट्रेन और बसों से सफर किया करती थीं. एक्ट्रेस ने उन्हें ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देते हुए लिखा, 1991 तक मैंने ऐसे ही सफर किया है.
एक लड़की होने की वजह से आप की तरह बिना नाम वाले ट्रोलर्स ने मेरा शारीरिक शोषण भी किया है. काम शुरू करने से पहले मैंने सक्सेस देखी और पहली कार भी खरीदी. नागपुर के हो. आपकी सिटी हरी-भरी है. किसी की सक्सेस या इनकम से जलो मत. रवीना टंडन की सफलता सबने देखी, लेकिन किसी ने शायद ये नहीं सोचा होगा कि लोकल ट्रेन में उन्होंने भी आम महिला की तरह परेशानी का सामना किया होगा.
रवीना ने ट्रोलर्स के सवाल का सटीक जवाब देकर बता दिया कि उन्हें हर मुद्दे को अच्छे से संभालना आता है. बता दें कि रवीना टंडन ने आरे मेट्रो 3 कारशेड (Aarey Metro 3 Car Shed) के सपोर्ट में आवाज उठाई है. रवीना टंडन नहीं चाहतीं कि आरे मेट्रो 3 कारशेड बनाने के लिये आरे जंगल काटा जाये. बस इसी बात को लेकर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया
.webp)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।