• Breaking News

    मुंशी की संदिग्ध मौत, कंपनी के गेट के बाहर पड़ा मिला

     

    कोरबा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह बिहार से आकर यहां एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में मुंशी का काम करता था। कर्मचारियों को वह कंपनी के गेट के बाहर घायल अवस्था में मिला था। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मामला दीपिका थाना क्षेत्र का है। दीपिका क्षेत्र में ACB कंपनी है। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    इसी कंपनी के अंदर रोशन विश्वकर्मा ट्रांसपोर्ट कंपनी भी काम करती है। इसी ट्रांसपोर्ट कंपनी में अमर सिन्हा(35) भी काम करता था। वो यहां अपनी पत्नी के साथ हरदीबाजार क्षेत्र में रहता था। रोज की तरह वह शनिवार सुबह भी ड्यूटी पर गया था। बताया गया कि कंपनी के कर्मचारियों को अमर घायल अवस्था में मिला था। उसके शरीर में चोट के भी निशान थे। इसके बाद उसे अस्पताल भी ले जाया गया था।


     जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पीएम करके परिजनों को सौंप दिया गया था। अस्पताल में मौत होने के बाद ही परिजनों को इस बात की सूचना दी गई थी। पुलिस को भी इस घटना के बारे में बताया गया था। पुलिस को कहना है कि युवक के सिर और कई जगह पर चोट के निशान हैं। पीएम रिपोर्ट के बाद पूरा मामले का पता चल सकेगा।



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad