• Breaking News

    Jaunpur: कैम्प लगाकर शतप्रतिशत लाभार्थियों का बनेगा आयुष्मान कार्ड : C D O

    जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी  साई तेजा सीलम ने पत्रकारो से बात करते हुए बताया कि आयुष्मान भारत मुख्य मंत्री जन आरोग्य अभियान के अन्तर्गत अन्त्योदय परिवारों को योजना में सम्मिलित किया गया है। जिसका आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पांच से 20 जुलाई तक कैम्प लगाकर शतप्रतिशत  लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। कैम्प का आयोजन कोटेदार की दुकान एवं पंचायत भवन कामन सर्विस सेण्टर पर किया जा रहा है।  

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

     अन्त्योदय कार्ड योजना के परिवार की संख्या जनपद में 1 25472 है तथा लाभार्थी की संख्या 414 516 है। अन्त्योदय कार्ड अन्न योजना के अन्तर्गत परिवार की संख्या जनपद में 68016 परिवारों में कम से एक सदस्य का कार्ड बन चुका है। जनपद में कुल 56559 ऐसे परिवार है जिनमें एक भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड नही बना है। इस अभियान में ऐसे परिवारो को चिन्हित कर कार्ड बनाया जा रहा है। जिससे जनपद में अन्त्योदय अन्न योजना के कोर्ड परिवार कार्ड विहीन न रह जाय। अन्त्योदय अन्न योजना के तहत अभी तक 104227 आयुष्मान कार्ड बन चुके है। सीडीओ ने बताया कि आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री अन्न योजना व मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना के तहत कुल 37348 लाभार्थियों का इलाज किया जा चुका है। जिसमें 19 करोड़ 47 लाख रूपये खर्च हुए है। जनपद के कुल 43 चिकित्सालय योजना के अन्तर्गत सूचीबद्ध है। जिसमें 24 सरकारी चिकित्सालय तथा 19 निजी चिकित्सालय है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad