Jaunpur News: बीईओ ने विद्यालयों का निरीक्षण कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश
जौनपुर। खण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर अरविंद यादव ने चार परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कंपोजिट विद्यालय नयनसंड में दो शिक्षकों द्वारा मानव संपदा पोर्टल पर अवकाश लेने की प्रक्रिया संतोष जनक नही पाई गई जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
मंगलवार को बीईओ धर्मापुर अरविंद यादव ने ब्लाक क्षेत्र के किरतापुर गांव के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों पर सभी शिक्षक व शिक्षा मित्र उपस्थित मिले। किरतापुर के बाद बीईओ कंपोजिट विद्यालय नयनसंड पहुंचे। कंपोजिट विद्यालय नयनसंड के 3 शिक्षक मानव संपदा पोर्टल पर आकस्मिक अवकाश लिये थे जिसमें दो शिक्षक अजय प्रताप यादव व रूपेश राय द्वारा मानव संपदा पोर्टल पर अवकाश लेने की प्रक्रिया संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताई।
वहीं प्राथमिक विद्यालय सराय ज्ञानचंद में पहुंचने पर बीईओ को प्रधानाध्यापक कृष्ण मोहन पाण्डेय सहित सभी शिक्षक उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान बीईओ ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से बच्चों का नामांकन बढ़ाने का निर्देश दिया।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।