Jaunpur News: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के राष्ट्रीय पब्लिक इण्टर कालेज हुसेपुर के बच्चों ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस जागरूकता रैली निकाली जो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नेहरू नगर के प्रभारी डा. राजीव कुमार के नेतृत्व में निकला।
इस मौके पर उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 20 से 27 जुलाई तक चलेगा। इस कार्यक्रम में 1 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को एल्मेंडाजोल दवा दिया जाएगा जिसे खूब चबाकर खाना है। दवा खाने से कुपोषण, खून की कमी, थकावट नहीं होगा। संपूर्ण शारीरिक विकास भी होता है।
इस दवा के अभाव में व्यक्ति कुपोषण आदि का शिकार हो जाता है। यह कार्यक्रम प्रत्येक गांव के जन-जन तक पहुंचे, यही स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है। क्रियान्वयन के लिए आप लोगों के माध्यम से घर-घर तक जागरूकता रैली का संदेश जाय, ताकि लोग जानकारी प्राप्त कर अपने बच्चों को एल्मेंडाजोल नामक दवा सरकारी अस्पताल से लेकर अवश्य खिलायें।
इस अवसर पर सत्येन्द्र चौहान, विष्णु चन्द्र, विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय श्रीवास्तव सहित सभी स्टाफ कर्मचारी उपस्थित रहे।
.jpg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।