• Breaking News

    Jaunpur News: प्रेमी फांसी पर झूला , प्रेमिका की लाश चौकी पर मिलने से सनसनी


    जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के पड़रछा गांव में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फ़ैल गई जब एक कमरे प्रेमी युगल की लाशे दिखाई पड़ी। घर के बरामदे में रोशनदान से रस्सी के सहारे प्रेमी का शव लटकता मिला। वहीं उसके पास ही चौकी पर प्रेमिका मृत पड़ी थी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

     पड़रछा गांव निवासी फूलचंद्र विश्वकर्मा की 35 वर्षीय पुत्री ज्योति की शादी वर्ष 2011 में बदलापुर थाना के बेलाव निवासी राकेश विश्वकर्मा के साथ हुई थी। दोनों की एक आठ साल की बेटी है। शादी के चार साल बाद दोनों के रिश्ते खराब हो गए। 

    करीब एक साल पहले ज्योति का संबंध मोबाइल के जरिए राजस्थान के अलवर जिले के 26 वर्षीय विकास कुमार मीणा से हो गया। इसकी भनक जब उसके पति को लगी तो विरोध करने लगा। मोबाइल से बात करने पर मारने पीटने लगा लेकिन वह नहीं मानी। करीब छः माह पहले वह घर से प्रेमी से मिलने अलवर चली गई।

     उधर, महिला की छोटी बहन प्रतीक्षा ने बदलापुर थाने में ज्योति को हत्या कर गायब कर देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने ज्योति को अलवर से बरामद कर उसके पिता फूलचंद्र को सुपुर्द कर दिया। तब से वह मायके में ही रह रही थी। जीविकोपार्जन के लिए एक माह से पतरही में एक दुकान पर नौकरी भी कर रही थी। एक माह से पति से भी उसके संबंध अच्छे हो गए थे। उसका पति विगत शुक्रवार को उससे मिलने आया था और एक दिन रहकर शनिवार को गया।

     सोमवार को उसका प्रेमी भी अलवर से आ धमका। पतरही में उस दुकान पर भी गया जहां वह काम करती थी। रात में प्रेमिका के घर प्रेमी कब आया किसी को पता नहीं। मायके में केवल उसकी मां व छोटी बहन ही रहती हैं। भाई मुंबई तो पिता वाराणसी में रहते हैं।

     मंगलवार भोर में उसकी मां गीता देवी जगी तो देखा की युवक रस्सी के सहारे रोशनदान से फंदे पर लटका है वहीं ज्योति बगल में चौकी पर मृत पड़ी है। यह दृश्य देख उसके होश उड़ गए। शोर मचाई तो आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। 

     सूचना पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार, चौकी इंचार्ज राम बहादुर यादव मौके पर तत्काल पहुंच गए। सीओ गौरव शर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। प्रेमी युवक की पहचान आधारकार्ड के आधार पर हुईं।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad