• Breaking News

    Jaunpur News: भरी गई गर्भवती महिलाओ की गोद , दी गई पौष्टिक आहार


    जौनपुर। पोषण स्तर में सुधार के उद्देश्य से बाल विकास परियोजना नगर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को संभव अभियान के तहत गोदभराई का आयोजन हुआ। इस दौरान गर्भवती को विभाग की ओर से बेहतर पोषण व स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया गया। 

    नगर के मातापुर वार्ड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन ने तीन माह की गर्भवती प्रीतम पटेल की गोदभराई की। उन्हें गुड़, चना, नारियल, मूंगफली, हरी पत्तेदार सब्जी आदि सूक्ष्म पोषक तत्वों से सजी एक टोकरी दी। प्रीतम सहित अन्य गर्भवती को इसके स्वास्थ्य व पोषण लाभ के बारे में बताया। प्रीतम ने कहा कि आयरन की गोली खाने का उनका मन नहीं करता है और इससे उन्हें गैस बनती है। इस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन ने उन्हें हमेशा आयरन की गोली रात में खाना खाने के बाद खाने की सलाह दी। इसके साथ ही आयरन की गोली के साथ नींबू खाने को भी कहा।

     वाजिदपुर वार्ड में आगनबाड़ी कार्यकर्ता ऊषा ने दीपिका और संगीता की गोदभराई की। उन्हें बताया कि पौष्टिक आहार और आयरन की गोली खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर हो जाती है। गर्भस्थ शिशु भी स्वस्थ रहता है। इसके साथ लाभार्थियों को दलिया, दाल, सरसों का तेल और चावल भी दिया। बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान गर्भवती के वजन में 10 से 11 किलो की वृद्धि जरूरी है। हीमोग्लोबिन 11 से कम नहीं होना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान प्रसव पूर्व चार जांचें जैसे यूरिन, हीमोग्लोबिन, वजन और पेट की जरूर करा लेना चाहिए। समय-समय पर एएनएम से मिलकर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लेते रहना चाहिए। 

    जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 आरबी सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 5,321 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इसमें शहरी क्षेत्र के कुल 200 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 191 केंद्रों पर गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इन गतिविधियों के माध्यम से गर्भवती को पोषण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad