Jaunpur News: व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश
जौनपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित कर रही है। यहां नव निर्मित कार्यालय पर प्रबुद्ध, प्रकोष्ठ का जिला सम्मेलन जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि अनिल मिश्र व विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का ष्षुभारम्भ पार्टी के पुरोधा डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि कर की गई।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
मुख्य अतिथि ने कहा कि व्यक्ति से बड़ा दल है और दल से बड़ा देश है। भाजपा कार्यकर्ता के लिए सत्ता प्राप्त करना और शासन करना मात्र लक्ष्य नहीं है। भाजपा मूल्यों और आदर्शों को लेकर राजनीति में आई है, जिससे देश की आस्था जुड़ी है। सदी की इस महामारी के दौरान अमेरिका के मुकाबले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का कोरोना प्रबंधन बेहतरीन रहा।
आप जैसा प्रबुद्ध वर्ग समाज के हर वर्ग में जा सकता है। यहां अधिवक्ता, चिकित्सक, कारोबारी भी हैं। आप सब समाज का नेतृत्व करते हैं। आप हर जगह हैं आप मूल्यों और आदर्शों के साथ समाज में जाते हैं। आप बता सकते हैं कि देश का हित क्या है। कई बार स्वयं के हित मजबूत हो जाते हैं। अगर देश कमजोर होगा तो आप कमजोर होंगे।
आप देश को मजबूत बना लिये व्यक्तिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रधर्म की बात कीजिये। हम अपने सारे कार्यकर्तओं को यही बताते हैं। देश को गठबंधन के जरिये राजनैतिक स्थिरता दी थी। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आज जो अपने सर्वाेच्च शिखर पर है।
उसमें कार्यकर्ताओं के साथ आप सभी प्रबुद्धजनों का भी योगदान है। आप सभी समाज के बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। आपके द्वारा जनता में प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान से लेकर कोरोना वैक्सीन के निर्माण व टीकाकरण को समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाया गया।
जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि जब तक देश की बागडोर मोदी के हाथों में है तब तक देश की संप्रभुता, अखंडता की तरफ कोई भी देश आंख उठाकर नहीं देख सकता है। संचालन जिला जिला संयोजक शीतला प्रसाद मिश्र ने की । पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय, जिला महामंत्री सुशील मिश्र, जिला सह संयोजक प्रह्लाद सिंह, विधानसभा संयोजक और जिले के प्रबुद्ध वर्ग के लोग उपस्थित रहे।
%20(1).jpg)
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।