• Breaking News

    Jaunpur: नहर में हत्या कर फेका शव मिला

     

    जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के भटहर गांव में शारदा सहायक खंड- 39 नहर में शुक्रवार को हत्या कर फेंका गया व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई । देखने में करीब 50 वर्षीय लग रहे व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसके दोनों हाथ कोहनी के पास से कटे हुए हैं। 


    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। दोपहर करीब डेढ़ बजे नहर में मुंगराबादशाहपुर की तरफ से औंधे मुंह बहता हुआ आया शव सरपत के झुरमुट में फंसा देखकर कुछ ग्रामीणों ने शोर मचाया। मौके जुटे ग्रामीणों में से किसी ने थाने पर सूचना दी।   ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृत व्यक्ति के शरीर पर वस्त्र के नाम पर सिर्फ काले रंग का हाफ पैंट था। शव देखने से साफ जाहिर हो रहा था कि दो-तीन दिन पूर्व हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव नहर में फेंक दिया गया। मौके पर जुटी भीड़ में से कोई भी मृत व्यक्ति की पहचान नहीं कर सका। पुलिस ने शिनाख्त के लिए वीडियो रिकार्डिंग व फोटोग्राफी कराने के बाद शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि शिनाख्त के लिए शव को दो दिन मोर्चरी में

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad