• Breaking News

    Jaunpur: भाजपा के शासनकाल में किसी के अधिकारों का हनन नहीं होगा : गिरीश चंद यादव

    जौनपुर। ग्राम रोजगार सेवक संघ शाहगंज के तत्वाधान में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष  आशुतोष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ग्राम रोजगार सेवकों ने  खेल एवं युवा मंत्री  गिरीश चंद यादव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने रोजगार सेवको को पूर्ण आश्वासन दिया कि भाजपा के शासनकाल में किसी के अधिकारों का हनन नहीं होगा। 

    आप लोग मेहनत एवं इमानदारी से कार्य करिए आपको किसी प्रकार से प्रताड़ित नहीं होना पड़ेगा। ज्ञापन में बताया गया है कि विकासखंड शाहगंज के रोजगार सेवकों के जियो टैग का अधिकार षड्यंत्र करके छीना जा रहा है तथा ग्राम सभा में फर्जी मस्टररोल पर फर्जी श्रमिकों का हाजिरी लगाने का दबाव ग्राम रोजगार सेवकों पर बनाया जाता है। 

    फर्जी हाजिरी न लगाने पर ग्राम रोजगार सेवकों को विभिन्न तरीकों से प्रताड़ित किया जाता है तथा अवैधानिक तरीके से उनके अधिकारों का हनन किया जाता है । 
    इस अवसर पर ग्राम रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष श्री आशुतोष श्रीवास्तव, उमाकांत यादव, निशानाथ, बृजेश सिंह, शिखा सिंह ज्योति यादव, सुषमा साधना, सुभाष चंद्र, अजय, रामकेवल राजेश चंद्र,, सुष्मा यादव,सुष्मा विन्द ,गुड़िया आदि उपस्थित रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad