• Breaking News

    Jaunpur: मयेन्द्र सिंह अध्यक्ष व श्रीप्रकाश यादव मंत्री निर्वाचित

     

    जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ब्लाक इकाई सिकरारा का त्रैवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन कम्पोजिट विद्यालय इब्राहिमाबाद में चुनाव अधिकारी शेर बहादुर मौर्य एवं चुनाव पर्यवेक्षक रविंद्र बहादुर सिंह की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। सभी पदों पर एक-एक नामांकन भरे जाने से चुनाव निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुआ जिसमें संरक्षक सुनील सिंह, अध्यक्ष मयेन्द्र सिंह, मंत्री श्रीप्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह का निर्वाचन हुआ।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

     तत्पश्चात आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित जिलाध्यक्ष डा. अतुल प्रकाश यादव ने कहा कि भारी बरसात के बावजूद उमड़े जनसैलाब से यह साबित होता है कि सिकरारा क्षेत्र में शिक्षकों के हक की लड़ाई लड़ने के लिये मजबूत संगठन को बनाने के लिये लोग लालायित हैं। इसी क्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष मुंशी राम यादव ने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारियों से विरत नहीं होंगे। 


    चाहे वह शिक्षण कार्य का दायित्व हो या संगठन का दायित्व हो, हमें कोई परास्त नहीं कर सकता। विशिष्ट अतिथि वाराणसी मंडलीय मंत्री यशवंत सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनन्द यादव, उपाध्यक्ष राय साहब यादव, डा. विजय बहादुर सिंह, जयसिंह यादव, जिला संयुक्त मंत्री रिजवानुल हसन सिद्दीकी, डा. संतोष सिंह, रवि प्रकाश मिश्रा, संदीप सिंह, अनिलदीप चौधरी, ओम प्रकाश सिंह, सौरभ सिंह, धर्मापुर अध्यक्ष हवलदार, स्वतंत्र कुमार, प्रभुनाथ आदि ने भी समारोह को सम्बोधित किया। इस दौरान जिला महामंत्री शिव कुमार सरोज ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराया। 


    समारोह की अध्यक्षता संरक्षक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त मोहम्मद असलम एवं संचालन राजकुमार पांडेय ने किया। अन्त में नवनिर्वाचित संरक्षक सुनील सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad