• Breaking News

    Jaunpur: महिलाओ ने तीज का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनायी,दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


    जौनपुर। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के पुनर्मिलन के अवसर पर अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के तरफ से हरियाली तीज का आयोजन किया गया, सभी महिलाओ ने तीज का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनायी।  

    जिसमें सभी महिलाओ ने हरे रंग के वस्त्र पहनकर सोलह श्रंगार करके माता पार्वती और त्रिलोकी नाथ भोले शंकर के अराधना और पूजा से शुरुआत की, उसके बाद सभी बहनो ने कजरी. महोत्सव का भरपूर आनंद लिया।

    अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिँह ने कहा कि मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था, इसलिए सुहागिन महिलाएं अपने पति के लंबी आयु के लिए निर्जला ब्रत रखकर ब्रत करती है, इस दिन सुहागिन महिलाए पूरी श्रद्धा से पूजा अर्चन करती है.

     कार्यक्रम मे पूजा के बाद महिलाओं ने एक दूसरे को मेहंदी लगाया और सुहाग का समान के साथ सबको चूडिय़ां पहनाई और एक दूसरे का आशीर्वाद लिया गया। 

     कार्यक्रम के अंत मे सभी बहनो को तुलसी का पौधा देकर प्रकृति के संरक्षण का वचन लिया और एक संदेश भी दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राधिका सिंह, कंचन सिंह पिंकी मौर्या, मीरा अग्रहरी, नीतू सिंह ज्योति सिंह, शालिनी सिंह, इन्द्रा जायसवाल, रीता कश्यप, अनीता सेठ ममता गुप्ता,रीता सिंह और बहुत सारी प्रतिष्ठित महिलाएं उपस्थित रही। 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad