Jaunpur: कुलपति की पुस्तक ‘गर्भ संस्कारः एक उत्कृष्ट परम्परा’ का राज्यपाल ने किया विमोचन
कुलाधिपति ने एक बैठक में महिलाओं के गर्भ संस्कार के बारे में चर्चा की थी। इस पुस्तक के सह लेखक डा. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव हैं, जो गाजीपुर के महाविद्यालय में शिक्षक हैं। कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि हिन्दू धर्म के 16 संस्कारों में एक संस्कार गर्भ संस्कार भी है। इस संस्कार को आत्मसात करके हम शिशु के अन्दर अच्छे संस्कार प्रदान कर सकते हैं।
गर्भवती महिलाओं के लिये यह समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह पुस्तक सभी महिलाओं के लिये प्रेरणा का स्रोत बनेंगी ऐसा मुझे विश्वास है। इसे बुकलेट फॉर्म प्रकाशित कर पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों की छात्राओं, शिक्षकों और अन्य गांव की महिलाओं को वितरित किया जायेगा ताकि अधिक से अधिक लोग इसे पढ़े और इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि भागवद् गीता की तरह रामायण और हरिवंश पुराण जैसी पौराणिक किताबों में भी गर्भ संस्कार का वर्णन है। इन्हें पढ़ने से मानसिक स्थिति संतुलित रहती है और ईश्वर के बनाये गये मूल्यों का ज्ञान प्राप्त होता है। गर्भवती महिलायें रामायण या अपने धर्म के किसी भी ग्रंथ को पढ़कर अपने बच्चे में संस्कार डालने की शुरुआत कर सकती हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल के ओएसडी पंकज एल. जानी, प्रो. मानस पाण्डेय, प्रो. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. प्रदीप कुमार, डा. आशुतोष कुमार सिंह, सुशील कुमार, डा. धीरेन्द्र चौधरी, डा. आलोक वर्मा, डा. काजल डे, सत्यम उपाध्याय, डा. आलोक दास, डा. धर्मेंद्र सिंह, डा. प्रियंका कुमारी, डा. प्रभाकर सिंह, अशोक यादव आदि उपस्थित रहे।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।