• Breaking News

    Jaunpur: बाबा का यह मजार हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक हैः जेपी

    जौनपुर। हजरत लुक्का शाह बाबा रोडवेज तिराहा का उर्स हर वर्ष के अरबी महीने के माह जिल्लहिज्जा के पहले सप्ताह में मनाया जाता है। इस वर्ष भी  हजरत लुक्का शाह बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में अकीदतमन्दों ने उर्स की रस्में अदा की। बाबा के मजार पर फातेहाखानी की गयी जिसके बाद चादर चढ़ाते हुये कुरानखानी, जलसा, कौव्वालीएवं लंगर का आयोजन हुआ। 


    इस मौके पर सेवा समिति के मुख्य संरक्षक जेपी सिंह ने कहा कि बाबा का मजार हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। इस वर्ष भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के मजार पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सेवा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद कादिर खान, मजार के मुजाविर शाह हफीज, सेवा समिति के सचिव/समाजसेवी एएम डेजी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया। 

    आगंतुकों ने बाबा के भण्डारे से प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर करीजिया जी, राजेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार कपिलदेव मौर्य, सत्य प्रकाश गुप्ता एडवोकेट, बबलू सिंह, अजय सिंह एडवोकेट, लालता सोनकर, मखंचू गुप्ता, परवेज खान, सुधाकर सिंह, बृजेश तिवारी एडवोकेट, आब्दी मास्टर, जावेद, सैयद परवेज हसन, डा. विजय यादव, लक्ष्मी सिंह, मो. जलाल, चंचल गुप्ता, सोनू जायसवाल, मुन्ना सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad