• Breaking News

    इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी


    मॉनसून की शुरुआत से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। इसी कड़ी में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, और बाकी जिलों में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है.

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को


    दरअसल, मौसम विभाग ने 4 अगस्त तक विभिन्न जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

    3 अगस्त को 10 जिलों और 4 अगस्त को 9 जिलों के लिए सबसे अधिक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राज्य में भारी बारिश की चेतावनी के कारण, 11 जिलों के प्रशासन ने आज सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है। मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ संबंधित घटनाएं भी हो रही हैं।


    भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे अगस्त महीने के लिए दक्षिण-पश्चिम मानसून वर्षा का पुर्वानुमान को लेकर रिपोर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक 2022 के दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन की दूसरी छमाही यानी कि अगस्त से सितंबर की अवधि के दौरान पूरे देश में सामान्य (दीर्घकालिक औसत का 94 से 106 फीसदी) बारिश होने की संभावना है।


    इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना
    10 अगस्त के बाद और बारिश होने की संभावना है। आज आंतरिक तमिलनाडु, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, उत्तरी बिहार, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, मेघालय, असम, अरुणाचल, विदर्भ, तेलंगाना और दक्षिण मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad