• Breaking News

    महिला मैराथन में रिंकू मौर्या ने बाज़ी मारी:जौनपुर एसपी सिटी ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ , 11 किलोमीटर की थी दौड़

    आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रुप में मनाया जा रहा है। जौनपुर में महिला मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौड़ में 150 महिला पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया था।

    11 किलोमीटर की थी रेस

    मंगलवार को पुलिस लाइन में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत महिला मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता को लेकर पुलिस लाइन के आरआई ने ट्रैफिक रूट चार्ट तैयार किया हुआ था। मंगलवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह दौड़ लगभग 11 किलोमीटर की थी।

    SP CITY ने भी लगाई दौड़

    मैराथन दौड़ पुलिस लाइन से वाजिदपुर तिराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए मड़ियाहूं रोड पर समाप्त हुई। रेस में क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन जौनपुर, गणना मेजर आदि उपस्थित रहे। एसपी सिटी ने स्वयं प्रतिभाग कर पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया।

    किसको मिला स्थान

    प्रतियोगिता में प्रथम स्थान महिला आरक्षी रिंकू मौर्या थाना खुटहन, द्वितीय स्थान महिला आरक्षी सरिता यादव ,जेटीसी पुलिस लाइन जौनपुर, तृतीय स्थान महिला आरक्षी आकांक्षा सिंह पुलिस कार्यालय जौनपुर, चतुर्थ स्थान महिला आरक्षी आरती सिंह महिला थाना, पांचवे स्थान पर महिला उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमारी थाना लाइन बाजार ने प्राप्त किया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad