• Breaking News

    13 घंटे की तलाश के बाद ब्रह्मपुरी नाले में मिला युवती का कटा सिर, खौफनाक थी वारदात

    मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में मिली युवती की सिर कटी लाश की बुधवार को आखिरकार पहचान हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता का गिरफ्तार कर इस पूरी वारदात का खुलासा कर दिया। कातिल पिता की निशानदेही पर पुलिस ने बुधवार को छह घंटे तक जेसीबी की सहायता से युवती के सिर की तलाश कराई लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। 
    देर रात पुलिस को अभियान रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह युवती के सिर की नाले में तलाश के लिए फिर से टीम लगाई। दोपहर बाद पुलिस ने ब्रह्मपुरी नाले से युवती का कटा सिर बरामद कर लिया
    लिसाड़ीगेट थाना पुलिस और एसओजी युवती की सिर कटी लाश की वारदात के खुलासे में लगी थी। इसी बीच बुधवार को एसओजी को मुखबिर ने फोन पर बताया कि शालीमार गार्डन कॉलोनी निवासी शाहिद की बेटी शाइना लापता है। प्रेमी वसीम शाइना को तलाशता घूम रहा है। अंदेशा है कि परिजनों ने ही शाइना को मार दिया है। हो सकता है कि सिर कटी लाश शाइना की ही हो।

    बस इसके बाद पुलिस की तफ्तीश आसान हो गई।  पुलिस ने शाहिद को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस पूछताछ में इस जघन्य हत्याकांड की पूरी हकीकत बयान की।
    बेटी शाइना का कत्ल करने के बाद शाहिद परिजनों को दस दिन की जमात पर जाने की बात कहकर घर से चला गया था। हालांकि वह दो दिन बाद ही घर पर लौट आया। पत्नी शहनाज ने उससे शाइना के बारे में पूछा। शाहिद ने बेटी को मौसी के घर पर भेजने की बात कहकर टरका दिया। शहनाज अस्पताल में बड़ी बेटी की देखरेख में लगी थी।

     पुलिस ने बताया कि शाहिद की बड़ी बेटी नफीसा की शादी मुजफ्फरनगर में हुई है। नफीसा ने हापुड़ रोड पर ग्रीन हॉस्पिटल में 11 अगस्त को बेटी को जन्म दिया। जिस दिन शाहिद ने शाइना की हत्या की तब नफीसा के मायके और ससुराल वाले अस्पताल में थे। शाहिद ने अकेले ही वारदात करना कबूल किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शाइना की हत्या की बात मां शहनाज और भाइयों ने भी छिपाई।

    पुलिस ने शाहिद को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि शाइना का सिर तलाशने के लिए टीम लगी थी। आज दोपहर को कटा सिर ब्रह्मपुरी नाले से बरामद हुआ है। हत्यारोपी शाहिद की निशानदेही पर आला-ए-कत्ल भी बरामद हो गया है।

    हत्यारोपी शाहिद का कहना है कि उसकी बेटी शाइना का प्रेम प्रसंग लिसाड़ी गेट की रिहान गार्डन निवासी वसीम से चल रहा था। वह घर छोड़कर कई बार उसके साथ जा चुकी थी जिससे वह बेहद नाराज था।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad