• Breaking News

    यमुना नदी में पलटी सवारियों से भरी नाव, दो की मौत, 20 से अधिक लोगों के डूबने की आशंका

    यूपी के बांदा जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ। यमुना नदी में सवारियों से भरी एक नाव पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव में 35 से 40 लोग सवार थे। 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि 20 से अधिक लोग डूब गए हैं। बाकियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य में जुट गई। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    थाना मरका क्षेत्र में यमुना नदी में फतेहपुर से मरका की ओर आ रही सवारियों से भरी एक नाव पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक बांदा सहित अन्य अधिकारी मौजूद हैं। बड़े पैमाने पर गोताखोरों, नाव आदि की मदद से बचाव कार्य जारी है। लोगों को सुरक्षित बचाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। 


    मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को दिए राहत और बचाव कार्य के निर्देश
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा में यमुना नदी में हुए नाव हादसे को लेकर जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, डीआईजी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad