हर मेडिकल कॉलेज को लगवाने होंगे 25 सीसीटीवी कैमरे, मान्यता के लिए आने वाली टीम जांचेगी व्यवस्था
उत्तर प्रदेश के हर मेडिकल कॉलेज को अपने यहां कम से कम 25 सीसीटीवी कैमरे लगवाने होंगे। इन कैमरों की डीवीआर भी सुरक्षित रखनी होगी। मान्यता की जांच के लिए आने वाली टीम अब सीसीटीवी कैमरे की भी निगरानी करेगी।
इस संबंध में नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने निर्देश दिया है। प्रदेश में केजीएमयू, पीजीआई, लोहिया संस्थान सहित अन्य चिकित्सा संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन कई मेडिकल कॉलेजों में अभी इसके पुख्ता इंतजाम नहीं हो सके हैं। प्रदेश में संचालित 13 राजकीय मेडिकल कॉलेजों और 14 स्वशासी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई चल रही है, जबकि 14 में अगले सत्र से पढ़ाई शुरू होगी। पुराने कॉलेजों में ज्यादातर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन अब सभी कॉलेजों में इसे लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।
भेजे गए निर्देश में मुख्य द्वार पर एक, मरीज पंजीयन काउंटर पर दो, ओपीडी में पांच, ऑपरेशन थियेटर कॉम्प्लेक्स में दो, फैकल्टी लॉज में दो, लेक्चर थियेरट में पांच, एनॉटोमी हाल में एक, फिजियोलॉजी व बायो केमिस्ट्री लैब में दो-दो, पैथोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी लैब में दो-दो, फार्माकोलॉजी लैब में एक, तीमारदारों के वेटिंग एरिया में एक और इमरजेंसी वार्ड में एक सीसीटीवी कैमरा लगवाना अनिवार्य होगा।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।