• Breaking News

    Abbas Ansari: सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी


    मऊ सदर से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की तलाश में लखनऊ पुलिस राजधानी लखनऊ समेत चार स्थानों पर दबिश दे रही है। तीन टीमें गाजीपुर, मऊ और दिल्ली में दबिश दे रही हैं। यह कार्रवाई रविवार को भी जारी रही।

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
    अब्बास बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा है। उसके खिलाफ महानगर थाने में तीन साल पहले फर्जीवाड़े का केस दर्ज किया गया था। इसमें एक ही लाइसेंस पर कई हथियार खरीदने का आरोप है।

    गौरतलब है कि मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए के विशेष एसीजेएम अंबरीश श्रीवास्तव के कोर्ट में चल रही थी। कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया था कि अब्बास को 27 जुलाई तक गिरफ्तार करके कोर्ट को सूचित करे।

    इस पर गिरफ्तारी से बचने के लिए अब्बास ने विशेष अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। यह याचिका बीते बृहस्पतिवार को खारिज हो गई। इसके बाद पुलिस अब्बास की तलाश में दबिश दे रही है। कुल पांच टीमों ने शुक्रवार देर रात छापेमारी की, लेकिन अब्बास हाथ नहीं लगा।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad