अवैध संबंध: युवती ने तोड़ा दम, अस्पताल संचालिका गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गर्भपात करवाने अस्पताल पहुंची युवती की मौत हो गई. मामला चोलापुर थानाक्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, अवैध संबंधों के चलते युवती गर्भवती हो गई थी. उसके पेट में 5 माह का भ्रूण था. प्रेमी के साथ वह गणेश लक्ष्मी हॉस्पिटल पहुंची थी.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
यहां उसकी गर्भपात के दौरान मौत हो हई. पुलिस ने अस्पताल संचालिका सहित आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की कार्रवाई जारी है. जानकारी के मुताबिक, 23 वर्षीय युवती नाना के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी. इस दौरान उसका प्रद्युमन यादव नामक युवक के साथ अफेयर शुरू हो गया,
जो कि पेशे से बस ड्राइवर है. दोनों के बीच कई बार अवैध संबंध बने, जिस कारण वह गर्भवती हो गई. राखी के दौरान उसे घर जाना था. लेकिन वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. सोमवार को परिजनों को पता चला कि उनकी बेटी 5 माह की गर्भवती थी और गर्भपात के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो हई.
उन्होंने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अस्पताल संचालिका और युवती के प्रेमी प्रद्युमन यादव को फौरन गिरफ्तार कर लिया. जबकि, इस काम में उनका साथ देने वाले प्रद्युमन के दोस्त अनुराग चौबे और अस्पताल के डॉ. ललन पटेल को पुलिस पकड़ने की कोशिश में लगी है.
वाराणसी ग्रामीण के एसपी सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो की तलाश जारी है. चारों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।