सिर के बल गिरा! खिलाड़ी की मौत, देखें लाइव वीडियो
फैन्स के लिए खेल जितना मनोरंजक होता है, खिलाड़ियों के लिए उतना ही जानलेवा भी हो सकता है. कई बार खेल में जरा सी गलती मौत का कारण बन जाती है. ऐसा ही एक कबड्डी प्लेयर के साथ भी हुआ है. उसकी जरा सी गलती से जान चली गई. यह मामला तमिलनाडु के थिरुवन्नमलाई जिले के अरानी शहर का है. यहां मरियम्मन मंदिर में एक महोत्सव मनाया जा रहा था.
इसी दौरान यह बड़ा हादसा हुआ. इसी मंदिर महोत्सव में कलाबाजी के दौरान गलती करना 34 साल के कबड्डी प्लेयर विनोद कुमार को भारी पड़ गई.
ஆரணி : கோவில் திருவிழாவில் கபடி வீரர் வினோத்குமார் கரணம் அடிக்கும் போது மயக்கமடைந்தார்
— DON Updates (@DonUpdates_in) August 16, 2022
மருத்துவமனையில் சிகிச்சைக்காக அனுமதிக்கப்பட்ட நிலையில் உயிரிழந்தார் pic.twitter.com/y1kMYtg4AR
खिलाड़ी के कलाबाजी करते वीडियो भी वायरल हुआ दरअसल, यह घटना इसी महीने यानी 8 अगस्त की ही बताई जा रही है. विनोद कुमार इस महोत्सव में कलाबाजी दिखा रहे थे. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में देख सकते हैं कि कलाबाजी के दौरान विनोद कुमार सिर के बल जमीन पर गिरते हैं और फिर उठ नहीं पाते.
लोग तुरंत उनके पास आते हैं. उन्हें उठाते हैं और अरानी के सरकारी अस्पताल ले जाया जाता है. जहां प्राथमिक इलाज के बाद विनोद कुमार को वेल्लोर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया. यहां इलाज के बाद विनोद कुमार ने दम तोड़ दिया. बताया गया है कि कलाबाजी के दौरान विनोद कुमार की गर्दन में चोट लगी थी. विनोद कुमार अपनी कबड्डी टीम के साथ महोत्सव में पहुंचे थे. यहां टीम के साथ ही कलाबाजी दिखा रहे थे. चेन्नई अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे परिजन
बताया गया कि मेडिकल कॉलेज में भी विनोद को आराम नहीं मिल रहा था. इस वजह से उन्हें चेन्नई के सरकार अस्पताल में रेफर करने की प्रोसेस की जा रही थी, लेकिन सोमवार (15 अगस्त) की देर रात विनोद कुमार ने आखिरी सांस ली. कबड्डी प्लेयर विनोद कुमार शादीशुदा थे और परिवार में उनके दो बेटे भी थे. विनोद की पत्नी शिवगामी और उनके दो बेटों संतोष और कलैयारासन हैं. विनोद की मौत के बाद इलाके में मातम छा गया. परिवार और शहरवासियों के साथ खेल जगत के लिए भी यह बेहद दुखद घटना रही है. हाल ही में एक कबड्डी प्लेयर की हार्ट अटैक से मौत हुई थी बता दें कि हाल ही में तमिलनाडु में ही एक कबड्डी प्लेयर की हार्ट अटैक से मौत हुई थी. यह घटना 24 जुलाई की थी, जब पंरुती में एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान लाइव मैच में ही कबड्डी प्लेयर 22 साल के विमलराज की मौत हो गई थी. विमलराज कुड्डलोर जिले का रहने वाला था और टूर्नामेंट में Murattu Kaalai टीम के ओर से खेल रहा था. यह हादसा तब हुआ था, जब विमलराज विरोधी टीम के खिलाड़ियों से खुद को बचाने की कोशिश में था.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।