• Breaking News

    महिला को निर्वस्त्र कर बंधक बनाया, फिर...

    दक्षिणी दिल्ली में तांत्रिक क्रिया के बाद एक परिवार ने अपने घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका को निर्वस्त्र कर बंधक बनाया और उसकी जमकर पिटाई की। आरोपियों ने घर में 10 माह पहले हुई चोरी का पता लगाने के लिए तांत्रिक को बुलाया था। तांत्रिक क्रिया के बाद तांत्रिक ने पीड़ित महिला को चोरी के लिए दोषी ठहराया था। वहीं,

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर हल्की धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने महिला को निर्वस्त्र कर बंधक बनाया। जिसके चलते उसने आत्महत्या का प्रयास किया और पुलिस ने हल्की धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 43 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ अंसल विला, 

    सतबारी स्थित एक कोठी में रहती है। यहां वह पिछले दो साल से बतौर घरेलू सहायिका का काम कर रही है। इसी कोठी में करीब 10 माह पहले चोरी हुई थी। नौ अगस्त को मालकिन ने एक तांत्रिक को बुलाया। तांत्रिक ने क्रिया शुरू की और मालकिन को चावल और चूना देकर सभी घरेलू सहायकों को खिलाने के लिए बोला।

     तांत्रिक ने कहा कि इसे खाने के बाद जिसका मुंह लाल हो जाएगा वही चोर होगा। चावल खाने के बाद पीड़िता का मुंह लाल हो गया। इसके बाद मालकिन ने उसे पीटना शुरू कर दिया। निर्वस्त्र कर उसे एक कमरे में 24 घंटे से ज्यादा बंधक बनाकर पीटा। पीड़िता ने 10 अगस्त की शाम को आरोपियों से शौच करने के बहाने अपने कपड़े मांगे और बाथरूम में गई। 

    जहां उसने चूहे मारने की दवा खा ली। तबीयत खराब होने पर उसने बताया कि उसने परेशान होकर आत्महत्या करने के लिए जहर खाया है। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने होश में आने पर पीड़िता के बयान लिए और 11 अगस्त को केस दर्ज कर लिया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad