• Breaking News

    सेक्स से किया था मना, पत्नी को मार डाला


    नई दिल्ली: बेंगलुरु में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां, एक शख्स ने सेक्स से इनकार किए जाने के बाद कथित तौर पर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद शख्स ने शव को ठिकाने लगाने के लिए शिराडी घाट की खाई में फेंक दिया था। 
    आश्चर्य तो इस बात को लेकर है कि उसने कहानी बनाने के लिए पुलिस थाने भी पहुंचा और पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। टाइम्स ऑफ इंडिया (टीओआई) की रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स बिहार का रहने वाला है और बेंगलुरु में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। 

    आरोपी की पहचान पृथ्वी राज सिंह के रूप में हुई है। आरोपी ने नौ महीने पहले ही ज्योति कुमारी से शादी की थी। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी से नाराज था क्योंकि उसने शादी के समय अपनी उम्र को लेकर गलत जानकारी दी थी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी उसको असभ्य कहती थी और शारीरिक संबंध के लिए कभी भी सहमत नहीं हुई। आरोपी ने पुलिस को आगे बताया कि, 

    पत्नी ने उसके परिवार को अपनी उम्र 28 साल बताई थी। बाद में पाया कि वह मुझसे 10 साल बड़ी है और उसकी उम्र 38 साल थी। वो कभी भी सेक्स के लिए सहमति नहीं दी औऱ मुझे और मेरे माता-पिता को असभ्य जानवर कहकर अपमानिक किया। 

    पुलिस को आगे बताया कि उसने गुस्से में आकर ज्योति को खत्म करने का फैसला किया। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को मारने के लिए अपने दोस्त समीर कुमार को बिहार से बुलाया। 3 अगस्त को दोनों उडापी गए, जहां उन्होंने ज्योति की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में उसके शरीर को फेंक दिया। घटना के अगले दिन उसने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

    रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि ज्योति कई बार घर से निकल जाती थी और बाद में खुद लौट भी आती थी, लेकिन इस बार उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ है और वह उसका पता नहीं लगा पा रहा है। दरअसल, पुलिस को उस समय संदेह हुआ जब जांच के दौरान उसने सिंह से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने सिंह को गिरफ्तार कर लिया और फिर उसने घटना की पूरी पोल ही खोलकर रख दी। पुलिस ने खाई से क्षत-विक्षत शव भी बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad