• Breaking News

    जौनपुर में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

    जौनपुर में शुक्रवार को बाइक सवार 3 बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। हाथापाई के दौरान गोली युवक के पैर में लगी। वहीं, घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना सरपतहां थाना क्षेत्र के लोढ़िया मोड़ के पास की है। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    असलहों से लैस थे बदमाश

    सरपतहां थाना क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर निवासी प्रज्वल सिंह ने बताया कि वह पट्टी जाने के लिए अपने दोस्तों के साथ बाहर खड़े थे। इसी बीच अपाचे बाइक पर सवार होकर 3 लोग उनकी तरफ आए। आरोप है कि अपाचे बाइक पर सवार लोगों के हाथ में पिस्टल और कट्टा था। बाइक सवार बदमाशों ने प्रज्वल और अन्य लोगों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। हाथापाई के दौरान ही बदमाशों की बंदूक से चली गोली उनके पैर में लग गई।

    8-10 राउंड की फायरिंग

    पैर में गोली लगने पर प्रज्वल और उनके दोस्त यादव बस्ती की तरफ भागने लगे। इसी बीच बाइक सवार बदमाश 8-10 राउंड फायरिंग कर भाग निकले। पैर में गोली लगने के कारण उपचार के लिए प्रज्वल को सुइथांकलां CHC ले जाया गया। बेहतर उपचार के लिए प्रज्वल को जिला अस्पताल लाया गया है।

    CO ने दी जानकारी

    मामले के बारे में जानकारी देते हुए सीओ शाहगंज अंकित कुमार ने बताया कि प्रज्वल सिंह के पैर में गोली लगी है। गोली मारने वाले व्यक्ति का नाम छोटू तिवारी निवासी चौबहां के रूप में सामने आ रहा है। छोटू और उसके साथ अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।

    CO ने बताया कि मामला पीड़ित की तरफ से स्पष्ट नहीं किया जा रहा है। इलाज के बाद पीड़ित से पूछताछ की जाएगी और उसके साथ ही आरोपियों से भी पूछताछ होगी। इसके बाद ही यह पता लग सकेगा की गोली मारने के पीछे क्या कारण है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad