• Breaking News

    छठीं के छात्र के मुहं पर प्राचार्य ने मारा डंडा, टूटा गया दांत , छात्र की आपबीती पर पुलिस का रहा ये रिएक्शन


    हरियाणा के पानीपत में एक प्राइवेट स्कूल में छठवीं क्लास के बच्चे को क्लास टीचर ने बुरी तरह पीटा। आरोप है कि क्लास टीचर के अलावा स्कूल की प्रिंसिपल ने छात्र के मुंह पर डंडा मार दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया और दांत भी टूट गया। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    बताया जा रहा है कि बच्चा स्कूल की ही पहली क्लास की छात्रा के हाथों में लगी मेहंदी देख रहा था,उसी समय टीचर हैप्पी वहां आ गईं और उसे थप्पड़ डंडों से पीटने लगीं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


    आरोप है कि टीचर प्रिंसिपल के पास ले गईं और प्रिंसिपल ने छात्र मुंह पर डंडा मार दिया, जिससे उसका दांत टूट गया और काफी चोट आ गई। भरी क्लास में टीचर और प्रिंसिपल ने अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद स्कूल में अनाउंसमेंट करा दी कि अगर कोई इस समस्या पर बातचीत करेगा, उस पर ₹50 का जुर्माना लगाया जाएगा। आरोप है कि स्कूल में पिटाई के बाद छात्र को पीने के लिए पानी तक नहीं दिया गया। वंश के दोस्तों ने चोरी से उसे पानी पिलाया।


    छुट्टी के बाद बच्चा खून से लथपथ अपने घर पहुंचा तो परिजन के देखते ही होश उड़ गए। परिजन बच्चे को लेकर किला थाने पहुंचे और स्कूल की टीचर हैप्पी और प्रिंसिपल पूनम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रिंसिपल और टीचर पर जुवेनाइल एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad