• Breaking News

    बच्‍चे के साथ कुकर्म, हत्या के बाद घर में मचा कोहराम

    कानपुर में 10 साल के बच्‍चे की अपहरण के बाद गंगा नदी में डुबोकर हत्‍या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैै। आरोप है कि हत्‍या से पहले बच्‍चे के साथ कुकर्म भी किया गया। बदमाशों ने बच्‍चे के परिवार से 6 लाख की फिरौती मांगी थी। 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    पुलिस इस मामले में मोहल्‍ले के 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बच्‍चे के पिता पल्‍लेदार हैं। दो दिन पहले कानपुर के कैंट क्षेत्र के मैकुपुरवा इलाके से बच्‍चे का अपहरण किया गया। अपहरणकर्ता ने फोन कर बच्‍चे के पिता से छह लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। 


    बताया जा रहा है कि फिरौती देने में असमर्थता जताने पर बदमाशों ने बच्‍चे के साथ कुकर्म किया। फिर उसे गंगा नदी में जिंदा फेंक दिया। सोमवार शाम को बच्‍चा अचानक लापता हो गया था। परिवारीजनों ने उसे तलाश करने की काफी कोशिश की लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद रात में नौ बजे के करीब बच्‍चे के पिता के पास फिरौती के लिए कॉल आई। उनसे छह लाख रुपए की डिमांड की गई। 

    परिवारवालों का आरोप है कि असमर्थता जताने पर बदमाशों ने बच्‍चे को गंगा नदी में फेंककर हत्‍या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आठ घंटे में चार आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। कॉल डिटेल और सर्विलांस के आधार पर इन चारों के बारे में पुलिस को पता चला। बच्चे का शव बरामद नही हो सका है पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पूछताछ में घटना कबूल कर ली है। 

    उनसे पूछताछ की जा रही है। बच्‍चे के गायब होने की जगह के आसपास से सीसीटीवी फुटेज भी जुटाई गई है। इसकी मदद से मंगलवार रात को पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। चारों आरोपियों को दबोच लिया। सभी ने वारदात कबूल ली है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अपहरण करने के एक घंटे बाद ही बच्चे की हत्या कर दी थी। उसके बाद फिरौती मांगी। पुलिस बुधवार को भी बच्चे का शव बरामद करने में जुटी रही। पुलिस ने इलाकाई निवासी बल्लू, अमित, समीर और अमीन को गिरफ्तार किया है। बच्चे के परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने मासूम के साथ पहले कुकर्म किया। उसके बाद हत्या कर दी।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad