• Breaking News

    शादीशुदा महिला ने दी जान, पुलिस की जांच जारी

    उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कोतवाली मुगलपुरा इलाके में एक शादीशुदा महिला ने ससुराल में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि युवती मुस्लिम थी और उसने अपने पहले पति को तलाक देने के बाद हिंदू युवक से लव मैरिज की थी. इसके बाद महिला ने अपना नाम भी बदल लिया था. 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के मुताबिक मृतक युवती ने करीब 3 महीने पहले अजय दिवाकर से शादी की थी. शादी के बाद से ही अजय दिवाकर अपनी पत्नी सना उर्फ सोनम के साथ हिमगिरी कॉलोनी में अपनी बुआ के मकान में जाकर रहने लगा था. 


    गुरुवार उसका शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक युवती के परिजन और ससुराल पक्ष से पूछताछ कर रही है. इस मामले में सीओ सिविल लाइंस आशुतोष सिंह का कहना है सना उर्फ सोनम की मौत के बाद उनके परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. जांच के दौरान जो भी साक्ष्य मिलेंगे उन्हीं के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं मृतक युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने मारा है. पुलिस को पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार है.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad