छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भेजी राखी
शाहगंज कस्बे के नई आबादी मोहल्ला स्थित कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को राखी भेजी है।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
विद्यालय की वार्डन एकता नीलम ने बताया कि विद्यालय आजादी के अमृत महोत्सव को धूमधाम से मना रहा है । इस सिलसिले में विद्यालय में आयोजित राखी प्रतियोगिता में सबसे अच्छी राखी बनाने वाली छात्राओं मुस्कान विश्वकर्मा, नेहा गौतम, संजना गौतम, रूबी बिंद और उजाला गौतम ने अपनी राखियों को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत अन्य प्रमुख मंत्रियों को भेजने की इच्छा जाहिर की ।
उन्होंने बताया कि छात्राओं की भावना का ख्याल करते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत गृह मंत्री और रक्षा मंत्री को डाक के माध्यम से राखियां भेजी गई हैं । छात्राओं को राखी बनवाने में शिक्षिका प्रियंका सिंह, रूमा मौर्या, अल्पना सिंह, किरण मौर्या और प्रियंका वर्मा ने सहयोग किया ।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।