• Breaking News

    बदलापुर में एडी बेसिक ने स्कूलों का किया निरीक्षण

    जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र में वाराणसी मंडल के सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक अवध किशोर सिंह ने स्कूलों का निरीक्षण किया। वह क्षेत्र के बीआरसी व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे। इस दौरान मिली खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।

    सबसे पहले वह कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं के हॉस्टल पहुंचे। यहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जहां छात्राओं ने बताया कि गणित, साइंस की शिक्षा नहीं दी जाती है। इस पर उन्होंने बीईओ को दो दिवस के भीतर शिक्षक उपलब्ध कराने की बात कही। छात्राओं ने खेल सामग्री तथा संगीत से संबंधित वाद्ययंत्र की भी मांग किया।

    छात्रावास का कूलर नहीं चलता है

    उन्होंने 1 सप्ताह के भीतर वाद्ययंत्र उपलब्ध कराने का निर्देश वार्डन को दिया। छात्रावास का कूलर नहीं चलता है। बाथरूम की खिड़की टूटने तथा तख्ता टूटने की शिकायत को तत्काल ठीक कराने का वार्डन को निर्देश दिया। उन्होंने भोजन व नाश्ते के बारे में भी बच्चों से जानकारी ली।

    इसके बाद बीआरसी का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां डीबीटी, प्रेरणा पोर्टल, निपुण भारत, सोलह पैरामीटर, विद्युतीकरण, मानव संपदा, शिक्षकों के अवकाश, मध्यान्ह भोजन आदि की जानकारी लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि स्कूल चलो अभियान के तहत लक्ष्य से अधिक बच्चों का नामांकन तो हुआ है, लेकिन सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि 4278 बच्चों का आधार कार्ड नहीं बना है।

    आधार कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें

    इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि खराब स्थिति वाले विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया और कहा कि युद्ध स्तर पर आधार कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। कायाकल्प के तहत विकासखंड की स्थिति 88 प्रतिशत पायी गयी । इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ अरविंद शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर सिंह , उमेश दुबे ,राकेश कुमार पाल राज भारत मिश्र् कैलाश नाथ रजक, राकेश पाल आदि लोग उपस्थित रहे।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad