नाबालिग की मौत, सेल्फी बनी काल, जानें पूरा मामला
उत्तरकाशी के जोशियाड़ा बैराज के पास आज सुबह सेल्फी लेते वक्त एक किशोर का पैर फिसलने से वह भागीरथी नदी में जा गिरा। इस बीच वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और डूबते बच्चे को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस उत्तरकाशी से मिली जानकारी के अनुसार डुंडा ब्लॉक के धनारी फोल्ड स्थित बमणगांव का रहने वाला मनीष उनियाल पुत्र दुर्गा प्रसाद,
उम्र 15 वर्ष मंगलवार की सुबह जोशियाड़ा बैराज की तरफ घूमने गया था। इसी दौरान बैराज क्षेत्र में सेल्फी लेते वक्त उसका पैर फिसल गया और वह भागीरथी नदी में जा गिरा। आसपास खड़े लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन जीवित नहीं बच सका। इधर, आपदा कंट्रोल रूम कर्मचारियों ने बताया कि मनीष गोस्वामी गणेशदत्त विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में पढ़ता था। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।