• Breaking News

    शादीशुदा महिला ने की शारीरिक संबंध बनाने से इंकार तो, सनकी ने फावडे मारकर कर दी हत्या

    मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई. जहां एक सनकी कथित प्रेमी ने शादीशुदा महिला की फावड़े से काट कर हत्या कर दी. यह घटना आजदनगर कॉलोनी की है.

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    बताया जा रहा है कि यहां निर्माणाधीन मकान में खालिद नाम का शख्स अपनी प्रेमिका को लेकर गया था. वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और खालिद ने प्रेमिका पर फावड़े से हमला कर उसे काट डाला. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

    सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. गर्दन पर वार करने के साथ शरीर पर 20 से ज्यादा निशान मिले हैं. बताया जा रहा है कि हत्यारा महिला से एकतरफा प्रेम करता था.

    वारदात की जानकारी जैसे ही नईम नाम के शख्स को लगी उसने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी. कुछ ही घंटों में दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है. एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि फावड़े से काट कर एक महिला की हत्या कर दी गई. शव एक निर्माणाधीन मकान में मिला.

    प्रथम दृष्टया में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है. घटना के कुछ ही घंटों अंदर आरोपी को पकड़ लिया गया उससे लगातार पूछताछ जारी है. पुलिस को पता चला है कि खालिद शादी करना चाहता था. महिला विरोध करती थी, जिसके चलते खालिद ने महिला का कत्ल कर दिया।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad