• Breaking News

    मदद के नाम पर हुआ युवती से दुष्कर्म, इस प्रकार हुआ मामले का खुलासा


    रेलवे स्टेशन के पास एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना रविवार देर रात की है. दरअसल, किशोरी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ गोंडा से गुजरात जाने के लिए नई दिल्ली रेवले स्टेशन आई थी, 

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को


    लेकिन इनकी ट्रेन छूट गई. इसके बाद इनके बीच आपस में कहासुनी हो गई. कहासुनी इतनी बढ़ गई कि ब्वॉयफ्रेंड किशोरी को छोड़कर चला गया. 

    उधर, स्टेशन पर पानी की बोतल बेचने वाले दो युवकों ने उसे दूसरे स्टेशन से ट्रेन दिलवाने की बात कही और बहाने से तिलक ब्रिज स्टेशन के पास लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

    ऐसे पहुंची पुलिस 17 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ गुजरात में रहती है. 18 जुलाई को वह अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ आई थी. चंडीगढ़ में उसकी मुलाकात यूपी के गोंडा निवासी दीपक से हुई. दीपक किशोरी के परिवार से घुल-मिल गया. उसके बाद 25 जुलाई को वह किशोरी के परिवार के साथ गुजरात चला गया और वह 6 अगस्त को किशोरी को बहला फुसलाकर गुजरात से गोंडा लेकर आ गया.


    दीपक के परिवार वालों ने इसका विरोध किया तो वह उसे गुजरात पहुंचाने के लिए नई दिल्ली स्टेशन लेकर आया. लेकिन इस दौरान उसकी ट्रेन छूट गई और इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया. किशोरी युवक की तलाश करने लगी, तभी स्टेशन पर पानी बेचने वाले दोनों आरोपी मिले जिनसे किशोरी ने फोन से परिवार वालों से बात करवाने के लिए कहा तो सीधे ट्रेन पकड़वाने का झांसा देकर दोनों उसे लेकर अपने साथ निकले और तिलक ब्रिज स्टेशन के पास ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.


    दोनों आरोपी रात भर वहां रहने के बाद सोमवार तड़के उसे लेकर नई दिल्ली स्टेशन के अजमेरी गेट पहुंचे तो किशोरी की मुलाकात दीपक से हो गई. इसके बाद दोनों से झगड़ा शुरू हुआ तो पुलिस ने पूछताछ कर दोनों को दबोच लिया. पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद नई दिल्ली रेलवे थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया.


    गुजरात में अगवा करने का मामला दर्ज
    उधर पुलिस ने यह बताया कि किशोरी के परिजनों ने गुजरात में उसके ब्वॉयफ्रेंड दीपक पर बेटी को अगवा करने का मामला दर्ज करवाया है. गुजरात पुलिस अभी मामले की जांच ही कर रही थी कि इतने में किशोरी के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास यह घटना हो गई. बहरहाल दिल्ली पुलिस ने किशोरी के मिलने की जानकारी गुजरात पुलिस को दे दी है.

    ऐसे हुआ खुलासा


    वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपियों ने युवती को किसी को बताने पर धमकाया और अपने साथ लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे. यहां युवती का ब्यॉयफ्रेंड मिल गया तो उसने आपबीती बताई. इसके बाद ब्वॉयफ्रेंड का दोनों से झगड़ा होने लगा. इस बीच इलाके में गश्त कर रही पुलिस ने इनसे झगड़े का कारण पूछा तो मामले का खुलासा हुआ और इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद निवासी हरदीप और यूपी के आगरा निवासी राहुल के रूप में हुई है.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad