डॉक्टरों के उड़े होश, प्राइवेट पार्ट के अंदर दोस्तों ने मजाक-मजाक में स्टील का गिलास घुसाया, जानें पूरा मामला
नई दिल्ली: कई बार ऐसी खबरें आती हैं जब एक्सरे रिपोर्ट्स काफी हैरत भरी होती हैं। यहां तक कि प्राइवेट पार्ट्स के जरिए कई चीजें शरीर में चली जाती हैं और डॉक्टरों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसी ही एक घटना ओडिशा के ब्रह्मपुर से सामने आई है जहां एक शख्स के प्राइवेट पार्ट के अंदर दोस्तों ने मजाक-मजाक में स्टील का गिलास ही घुसा दिया।
इसके बाद जो हुआ वह हैरान करने वाला है। दरअसल, यह घटना उड़ीसा के गंजम जिले के रहने वाले एक शख्स के साथ हुई है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह शख्स गुजरात के सूरत में काम करता है। कुछ दिन पहले वह अपने कुछ साथियों के साथ पार्टी कर रहा था और इस दौरान लगभग सभी लोग नशे में थे।
ठीक इसी दौरान उसके ही दोस्तों ने मजाक-मजाक में उसके गुदा के रास्ते स्टील का गिलास उसके अंदर डाल दिया। उस दिन उसे नशे की वजह से कुछ मालूम नहीं चला लेकिन अगले दिन भयंकर दर्द होने लगा। वह अपने कमरे पर वापस पहुंचा। इसके बाद उसे निचली आंत में दर्द होने लगा। इतना होने के बाद भी उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया।
जब दर्द असहनीय हो गया तो वह सूरत से अपने घर गंजम वापस आ गया और परिवार वालों को सारी बात बताई। इसके बाद परिवार वालों ने उसे एमकेसीजी अस्पताल में भर्ती कराया और डॉक्टरों की टीम ने उसका एक्सरे कराया। जब रिपोर्ट आई तो सब हैरान रह गए क्योंकि उसकी आंत में स्टील का गिलास फंसा हुआ दिख रहा था।
इसके बाद एक दुर्लभ सर्जरी के जरिए डॉक्टरों ने आंत को काटकर स्टील का गिलास बाहर निकाल लिया। अब उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।