• Breaking News

    आवारा कुत्तों का निवाला बनी तीन साल की मासूम….

    बिहार में तीन साल की एक मासूम बच्ची को कुत्तों ने अपना निवाला बना लिया. दिल को दहला देने वाली यह घटना मुजफ्फरपुर शहर के मिठनपुरा में हुई . शिवशंकर पथ स्थित साईं मंदिर गली में आवारा कुत्तों ने तीन साल की मासूम एंजल कुमारी को नोच-नोचकर मार डाला.

    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    मृतका की मां रीतू कुमारी मोहल्ले के ही घरों में काम कर गुजर बसर करती है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्ची पांच रुपये लेकर गली की दुकान से बिस्किट लाने गई थी, पीछे से उसकी मां भी आ रही थी.इसी दौरान दो आवारा कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया. कुत्तों ने बच्ची की गर्दन, 


    सीने और पेट में काटकर गहरा जख्म कर डाला. बेटी को बचाने के लिए मां दौड़कर उसके पास पहुंची लेकिन गर्दन दबोचे कुत्ते ने बच्ची को नहीं छोड़ा. बच्ची को बचाने के लिए मां कुत्ते से जूझती रही, इससे वह भी जख्मी हो गई. इसी दौरान काम पर निकले कुछ मजदूरों की नजर पड़ी.


    मजदूरों ने कुत्ते को डंडे से मारकर भगाया.खून से लथपथ बच्ची को मां गोद में लेकर घर भागी. परिजन पहले जूरनछपरा में एक निजी अस्पताल में ले गए. उसकी गंभीर हालत देखकर एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. एंजल रीतू की इकलौती संतान थी.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad